बागपत। New Motor Vehicle Act लागू होने के बाद जहां कई वाहन चालकों का चालान कट रहा है, वहीं कई संगठन और यातायात पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इस नियम के लागू होने के बाद कई वीआईपी भी लोगों की निगाह में आ रहे हैं, जो यातायात के नियमों का पालन कर लोगों को अच्छा संदेश दे रहे हैं।