
बागपत। दुनिया एक तरफ कोरोना वायरस से निपटने की जांग लड़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे देश को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार से हर स्थिति से निपटने का प्रयास कर रही है। एक स्थान पर ज्यादा लोग इक्टठा न हो, इसके लिए धारा—144 तक लागू की हुई है। जिले के एक मस्जिद के इमाम ने ऐलान कर दिया कि सभी लोग आए और मस्जिद में नमाज पढ़ें।
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लोगों से घर में कैद रहने की अपील कर रहे हैं। देशभर में लॉकडाउन कर धारा 144 लागू है। जिला प्रशासन की तरफ से भी घर में रहने का एनाउंसमेंट किया जा रहा है। वहीं, शहर काजी भी मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील लोगों से कर रहे हैं। लेकिन इस्लाम की दुहाई देकर मस्जिद से ऐलान करने वाला यह इमाम मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। कस्बे का यह इमाम मौलाना जुम्मे की नमाज के लिए लोगों को इकट्ठा कर रहा था और माइक से मस्जिद में इक्टठा होने की आवाज लगा रहे थे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बागपत कोतवाली पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मौलाना को जेल भेज दिया है।
Updated on:
29 Mar 2020 11:30 am
Published on:
29 Mar 2020 11:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
