3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्ष में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, एक दर्जन लहूलुहान

पीड़ित पक्ष ने घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ का लगाया आरोप विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के हाथ पर कर दिया हमला दोनों पक्षों में संघर्ष में एक दर्जन लोग हुए घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 Nov 2019, 8:35 PM IST

crime.jpeg

बागपत. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव मे युवतीं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक दूसरे के खून के प्यासे महिला और पुरूषों ने एक दूसरे पर जान लेवा हमला बोल दिया। इस दौरान 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गम्भीर बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, लुहारी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों में युवतीं के साथ छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि पड़ोस के कुछ युवक उनके घर में घूस गये और उनकी घर से युवती को जबरन घर से बाहर खींच कर ले जा रहे थे। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने युवती के हाथ पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। लड़की ने शोर मचाया तो उसके परिजन आ गये, जिसके बाद युवती के परिजन और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धार धार हथियार चले। इस संघर्ष में 12 से ज्यादा लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, सुचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को लहुलहुन हालात में सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि दो की हालत गम्भीर है और उन्हें रेफर कर दिया गया है। उधर शनिवार को एक पक्ष के परदेसी, अमित, परवीन, उमेश, लक्ष्मी, रामवती कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।