अधिकारियों ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। इसीलिए पुलिस सतर्कता बरते हुए है और एसपी बागपत के साफ निर्देश है कि कोई भी कानून का उल्लंघन न करें, ग्रुप बनाकर न चले, किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट न करे, अफवाहों पर ध्यान न दे, जो अफवाह फैलाएगा। उस से सख्ती से निपटा जाएगा। यही नही शांति समिति की बैठक बागपत में अलग अलग कोतवाली व थानों में की जा रही है । कोतवाली बागपत में डीएम और एसपी बागपत द्वारा बागपत व बड़ौत कोतवाली में एडीएम बागपत अमित कुमार व एएसपी बागपत द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगो से शांति व्यवस्था बनाये रखने व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गई ।