16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: शोरूम में कर्मचारी का मिला शव, गोली मारकर की गई हत्या

शोरूम में कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप कर्मचारी की गोलियों से भूनकर हत्या परिजनों ने लगाया मालिक पर आरोप

less than 1 minute read
Google source verification
bagpat

शोरूम में कर्मचारी का मिला शव, गोली मारकर की गई हत्या

बागपत। बागपत में देर रात एक नामी कम्पनी के शोरूम में एक कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने शोरूम मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है इतना ही नही परिजनों ने हंगामा करते हुए शोरूम मालिक पक्ष और मृतक पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमे दोनों पक्षों के कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल वारदात कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव की हैं जहां हैवल्स नाम की कम्पनी के शोरूम में एक कर्मचारी का शव मिला। कर्मचारी का नाम विक्रम है और करीब 10 साल से शोरूम पर काम करता है। लेकिन मंगलवार को विक्रम का शव शोरूम में लहूलुहान हालत में मिला। विक्रम के शरीर पर गोलियों के निशान थे। वहीं इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान मृतक विक्रम के परिजनों ने शोरूम मालिक पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए मालिक पक्ष से भीड़ गए और इस दौरान दोनों पक्षो के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाज पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। हालाकि हत्या क्यों और किसने की ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.