scriptSpecial Interview: UP Police के ASP RANVIJAY SINGH का खुलासा, इस प्लान के तहत कंट्रोल किया क्राइम | exclusive interview of up police ASP Ranvijay singh | Patrika News
बागपत

Special Interview: UP Police के ASP RANVIJAY SINGH का खुलासा, इस प्लान के तहत कंट्रोल किया क्राइम

खबर की मुख्य बातें-
-UP POLICE में ASP हैं RANVIJAY SINGH
-रणविजय सिंह PPS OFFICER हैं और उत्तर प्रदेश से पहले राजस्थान व बिहार में भी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं
-ASP रणविजय सिंह वर्तमान में बागपत में तैनात हैं

बागपतJul 12, 2019 / 01:50 pm

Rahul Chauhan

asp ranvijay singh

UP Police के ASP RANVIJAY SINGH का खुलासा, इस प्लान के तहत कंट्रोल किया क्राइम

बागपत। दो राज्यों में अपनी प्रशासनिक सेवाएं देने वाले और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बागपत में एएसपी (UP POLICE ASP) के पद पर तैनात तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी रणविजेय सिंह (ASP RANVIJAY SINGH) ने बताया सफलता का मूलमंत्र। पेश है एएसपी रणविजेय सिंह (RANVIJAY UP POLICE) से सचिन त्यागी की खास बातचीत।
यह भी पढ़ें

Smart City सहारनपुर में होगी UP की पहली ISO कलेक्ट्रेट, बनेगी नजीर

सवाल: आपका नाम क्या है और आपकी शिक्षा का सफर कैसा रहा?

उत्तर: मेरा नाम कुमार रणविजय सिंह (PPS OFFICER KUMAR RANJVIJAY SINGH) है। मैं बिहार के मोतिहारी जनपद से रहने वाला हूं और मेरी प्राइमरी एजुकेशन हमारे गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। जिसके बाद मैंने माध्यमिक शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की और उसके बाद वर्ष 2001 में पीपीएस उत्तर प्रदेश सर्विस (UP POLICE) में आया। पीपीएस के एग्जाम को पास करने के बाद मैंने 2 राज्यों में अल्प अवधि के लिए सेवाएं दी हैं। सबसे पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए, उसके बाद बिहार में बिहार प्रशासनिक सेवा में रहा। राजस्थान में लगभग 2 साल से व 10-11 महीने के लिये बिहार में सेवाएं दीं। उसके बाद मैं उत्तर प्रदेश में आ गया और तब से लेकर में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं।
सवाल: यूपी में आपने कहाँ से सफर शुरू किया?

उत्तर: शुरुआत में मैंने अलीगढ़ में लगभग 5 साल अपनी सेवाएं दीं। उसके बाद मैं जौनपुर गया और वहां 2 साल तक रहा। उसके पश्चात 3 साल की सेवाएं मैंने गाजियाबाद में दीं। दो-तीन महीने के लिए मैं मऊ रहा और चुनाव कराया। चुनाव के बाद मैं मेरठ आ गया। मेरठ में मैंने 3 साल की सेवाएं दीं। उसके बाद मैं अभी बागपत में पिछले 10 मार्च को आचार संहिता 2019 के चुनाव के दौरान ज्वाइन किया था।
सवाल: बागपत में आपके सामने क्या चुनौती रहीं?

उत्तर: बागपत जनपद में आने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनौती पुलिस के सामने चुनाव शांतिपूर्ण कराना था। जिसको हमने कड़ी मेहनत के साथ निभाया और जनपद में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया। चुनाव के बाद रिजल्ट में काफी समय था, इसलिए हमने पुलिसिंग के कार्यों पर काम करना शुरू कर दिया। हम लोगों ने क्राइम और क्रिमिनल पर कंट्रोल करने के लिए प्रयास किये। पुलिस के लिए क्राइम कंट्रोल करना ही महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सारे चैनल को हमने स्टडी किया। जिसमें पाया कि जनपद में मर्डर के केस ज्यादा हैं। मर्डर के सभी मामलों का पर्दाफाश करने के लिए हमने एक अलग टीम तैयार की। गांव- गांव तक मर्डर की सभी फाइलें देखीं। जिसमें हमें मालूम हुआ कि बागपत जनपद के अंदर छोटी-छोटी बातों को लेकर मर्डर की घटनाएं हो रही हैं। आम जनता को इससे बचाने के लिए हमने काफी प्रयास किया। कुछ लूट की घटनाएं पेंडिंग थीं। उनको वर्क आउट किया। जमीनी मामलों के कारण यहां पर ज्यादा विवाद थे। जिनको हमने वर्कआउट किया। इस प्रकार क्राइम पर जो हमारे विषय पेंडिंग थे, उनको ठीक कराया। जो लोग इन के मामलो में इंवॉल्व थे, उनको सजा दिलाई। उनको जेल की सलाखों के पीछे भेजा।
यह भी पढ़ें

Khurja में रोज शाम को 6 बजे शुरू हो जाती है पुलिस वाली मैडम की क्‍लास, पुलिस अधिकारी भी करते हैं तारीफ- देखें वीडियो

सवाल: गैंग चलाने वालों के खिलाफ आपने कैसे सफलता पाई?

उत्तर: बागपत में क्राइम के कठिन से कठिन मामलों को हमने देखा क्रिमिनल्स को देखा, जो गैंग्स थे, यहां पर उनको पहले हमने स्टडी करना शुरू किया। जो हमारे जनपद के थे, उनकी सूची हमने तैयार कराई और थाना वार उनकी स्थिति को जाना। जिसके बाद सभी तरह के अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हमने सत्यापन कराया और उन पर काम किया। अपने तकनीकी सिस्टम से हमने सभी अपराधियों पर निगरानी रखनी शुरू की। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसा। उसके बाद बाहर से आने वाले अपराधियो को भी प्लान के साथ गिरफ्तार किया।
सवाल: जनता के साथ आपके कैसे रिश्ते रहे?

उत्तर: जनता में विश्वास जमाने के लिए हमने थाने पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया। क्योंकि हमारे पास आने वाला पीड़ित होता है और उसकी कोई ना कोई समस्या बड़ी होती है। उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानकर हमने काम किया। यहां के लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा दिलाया। आज की तारीख में बागपत पुलिस को लेकर आमजन में कोई शिकायत नहीं है और लोग पुलिस पर भरोसा करने लगे हैं। अगर थाने लेवल पर उनकी बातें नहीं सुनी जाती है तो अधिकारियों के पास आने पर उनको संतुष्टि जरूर मिलती है।
सवाल: महिला और बच्चों के मामले में बागपत पुलिस क्या कर रही है?

उत्तर: हमने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया। कॉलेजों और बाजारों में उनकी सुरक्षा को देखा। हम स्कूल-कॉलेजों में जाकर उनसे बातचीत करते हैं और सुरक्षा के प्रति उनको जागरूक करते हैं।
सवाल: इतने प्रयासों के बाद जनपद में कुछ बदलाव देखने को मिला?

उत्तर: हां, बागपत के लोगों में बदलाव आने लगा है। बागपत के लोग अब सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसमें चाहे यूपी टॉप करने वाली बच्ची को उदाहरण के तौर पर लिया जाए या बागपत जनपद के लोगों की प्रशासनिक सेवाओ में भागीदारी बढ़ने के आंकड़ों को देखा जाए।
यह भी पढ़ें

SSP Ajay Sahni ने अनित गुर्जर के तीनों बच्‍चों को गोद लेने का किया ऐलान, जानिए क्‍या है मामला

सवाल: आपके हिसाब से सफलता के लिये क्या जरूरी है?

उत्तर: किसी भी सफलता के लिये जरूरी है दृढ़ संकल्प, जिसे युवाओं को अपनाना चाहिए। हमारे समाज के अग्रणी लोगों को भी युवाओं को सही दिशा में लेकर चलना चाहिए। एग्जाम के बारे में अगर हम कहें तो एक ही अच्छा विकल्प है। सेल्फ डिटरमिनेशन। किसी चीज के लिए जब तक हम दृढ़ निश्चय नहीं करेंगे, उस क्षेत्र में सफलता नहीं मिल सकती। इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले दृढ़ संकल्प लिया जाए। हमने भी संघर्ष किया है। बहुत सी कठिनाई, समस्याएं हमारे सामने आई थी। बच्चों में दृढ़ निश्चय होना ही चाहिए। परेशानियां जरूर आती हैं, लेकिन वह सब दृढ़ संकल्प के सामने कम हो जाती हैं। अगर आपने पॉजिटिव एनर्जी के साथ निश्चय कर लिया है, तो आप आगे बढ़ सकते हैं और आपको कोई नहीं रोक सकता। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि किसी भी एग्जाम को पूरी लग्न के साथ, उसको अच्छी तरह समझ कर, अगर आपने समझ लिया उसकी सामग्री को देख लिया, हर चीज को समझ कर उसको ग्रहण कर लिया, तो कोई भी प्रश्न आप आसानी से दे सकते हैं।आपको सफलता जरूर मिलेगी।
सवाल: बागपत की जनता के लिए कोई संदेश?

उत्तर: मैं पूरे बागपत की जनता को नमस्कार करता हूं…नमन करता हूं…। मैं उनके विकास के लिए, उनके स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना करता हूं और यह संदेश देना चाहता हूं कि आप आगे बढ़ें, आपका जीवन उज्जवल हो।

Home / Bagpat / Special Interview: UP Police के ASP RANVIJAY SINGH का खुलासा, इस प्लान के तहत कंट्रोल किया क्राइम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो