
चक्रवाती तूफान में किसान समेत दो की मौत, पश्चिम यूपी में मचाई तबाही
आंधी और चक्रवाती तूफान ने पश्चिमी उप्र में दो दिन में खूब तांडव किया। रविवार शाम को आंधी आते ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। डिफेंस एनक्लेव, माधवपुरम समेत कुछ स्थानों पर बिजली लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रविवार की शाम को आई तेज आंधी के चलते बागपत में एक किसान की मौत हो गई जबकि बुलंदशहर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो गई।
शनिवार के तूफान की वजह से लावड़ में निर्माणाधीन विद्युत वितरण लाइन का टावर गिर गया। वहीं दूसरी ओर एक दिन चक्रवाती तूफान और एक दिन आंधी से 150 पेड़ और करीब 90 बिजली पोल गिर गए। कहीं पेड़ बिजली तारों पर गिरे तो बिजली चली गई। कहीं पोल और पेड़ सड़क पर पसर गए जिससे दुर्घटनाएं हुईं। कहीं पेड़ जड़ों से दरक कर झुक गए तो कहीं पोल झुक गए, इसे सिर्फ प्रकृति का चक्र कहकर नहीं टाला जाना चाहिए।
हालांकि इसमें अभी विद्युत तार नहीं लगाया गया है इसलिए कोई घटना नहीं हुई। उसी क्षेत्र में दो अन्य स्थानों पर टावर गिरे। जिस स्थान पर टावर गिरा है वहां भी इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली लाइन पर पेड़ गिरे इससे आपूर्ति बंद रही। 20 कालोनियों में दो घंटे ठप रही बिजली आपूर्तिगंगानगर क्षेत्र में रविवार को प्रथम बिजलीघर पर 33 केवी लाइन मरम्मत का काम किया गया।
Updated on:
30 May 2022 03:24 pm
Published on:
30 May 2022 03:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
