जानकारी के अनुसार, दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे बरनावा के पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी के भाई एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख केंद्र हरेंद्र सोलंकी की मंगलवार को दिल्ली की तिहाड जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें ढिकोली गांव के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ इंद्रपाल ढाका की हत्या में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उधर इस मामले में मृतक कैदी के बेटे ने दिल्ली के हरिनगर थाने में हत्या का शक होने के संबंध में भी तहरीर दी हैै। दिल्ली पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। वहीं बता दें कि बागपत के गांव डिकोली के प्रधान इंद्रपाल ढाका की हत्या के मामले में अदालत ने पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी के भाई हरेंद्र सोलंकी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। दोनों भाइयों ने चुनाव भी लड़ा था