6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल, कहा- आपकी सेवा में हम हाजिर हैं

राम रहीम जेल से निकल काफिले के साथ यूपी पहुंचा। बागपत पहुंचने के बाद राम रहीम ने लाइव आकर समर्थकों को संबोधित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

Gopal Shukla

Jan 21, 2023

ram_rahim.jpg

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम शनिवार को रोहतक जेल से बाहर निकला। यहां से वह उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित आश्रम रवाना हो गया। अक्टूबर में भी राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी। ये पैरोल बीते साल नवंबर में खत्म हुई थी। जेल ने निकलकर राम रहीम ने अपने समर्थकों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर संदेश भी दिया।

राम रहीम का उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा में आश्रम है। रोहतक जेल से निकल राम रहीम कड़ी सुरक्षा में काफिले के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा। इसके बाद शाम 5 बजे राम रहीम सोशल मीडिया पर लाइव आया। इस दौरान राम रहीम ने कहा, "आपको अवतार दिवस की बहुत बहुत बधाई हो। आपकी सेवा के लिए समय मिला है। हम फिर से हाजिर हुए हैं।”

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने आगे कहा, "हम यूपी में पहुंच चुके हैं। आप सभी अपने घरों में रहें। आगे के कार्यक्रम जिम्मेदारों के आदेश पर चलाए जाएंगे। सालों बाद बेपरवाह जी के अवतार दिवस पर साध संगत के दर्शन करने का मौका मिला है। आप सभी खुशियां मनाइए। आपसे आगे भी लाइव करेंगे। भगवान खुशियां दें।”

56 दिन बाद फिर जेल से बाहर
इससे पहले राम रहीम को अक्टूबर में 40 दिन की पैरोल मिली थी। ये पैरोल 25 नवंबर को खत्म हो गई थी। इस हिसाब से 56 दिन बाद ही राम रहीम को फिर से पैरोल मिल गई। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है।