3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baghpat: सब्जी व्यापारी के बाद उनका भतीजा भी निकला Corona Positive

Highlights . बड़ौत सब्जी मंडी में एक सब्जी कारोबारी निकला था कोरोना पॉजिटिव . अब भतीजे भी हुआ कोरोना संक्रमित . आस—पास के एक किलोमीटर एरिया को किया सील
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 25 May 2020, 12:57 PM IST

corona_2.jpg

कोरोना संदिग्ध

बागपत। बड़ौत सब्जी मंडी में एक आढ़ती भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह अपने चाचा के साथ मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। इसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंचे। युवक को खेकड़ा के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया।

बता दें कि पूर्व में पॉजिटिव मिले 61 वर्षीय सब्जी आढ़ती का भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह भी अपने चाचा के साथ दिल्ली और मेरठ की सब्जी मंडी में आया जाया करता था। अनुमान है कि दोनों किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक डॉ विजय कुमार का कहना है कि सब्जी आढ़ती के भतीजे का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि की आढ़ती के परिवार और उसके सीधे संपर्क में रहे 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

नया पॉजिटिव केस मिलने के बाद कश्यप गली के लोग दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने में जुट गया। कोरोना पॉजिटिव शख्स की उम्र 41 साल है। बागपत जनपद में अभी तक 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 4 एक्टिव है।

यह भी पढ़ें: 'Lockdown 4.0 में ढाई लाख लोगों को मिलेगा रोजगार', सीएम को भेजा पत्र