3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: गेंहू की कटाई कर रहे किसानों के लिए मुसीबत बने जमाती

Highlights . जनपद के तीन गांवों को किया हुआ हैं प्रशासन ने सील . अभी इन गांवों में 150 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 17 Apr 2020, 11:50 AM IST

police_1.jpg

बागपत। जनपद के तीन गांव को प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया। रटौल, असारा और थल गांव में कोरोना पॉजिटिव जमाती मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 150 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आने का इतजार प्रशासन कर रहा है। हालांकि, असारा, रटौल और थल गांव हॉटस्पॉट बने हुए हैं। गेहूं की कटाई के साथ किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल जमाती के संपर्क में आने वाले लोग अभी भी खेतों में जाकर मजदूरी कर रहे है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि सभी को क्वारंटाइन किया हुआ है।

यह भी पढ़ेंः लॉकडाउन के बीच आई राहत भरी खबर, खत्म होंगे ये कोराना हॉटस्पॉट

खेकड़ा तहसील क्षेत्र के रटौल गांव के सैकड़ों से मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे है। रटौल गांव में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिल जाने के बाद किसान भी परेशान है। हालांकि, रटौल गांव को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। यहाँ पर 17 नेपाली जमाती मिले थे, जिनमें 4 कोरोना पोजेटिव पाए गए है। डॉक्टरों की टीम भी लगातार लोगों की स्क्रीनिंग करने में जुटे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट के बाद एक फिर से मुश्किलें बढ़ गई है। 17 नेपाली जमातियों के संपर्क में आने से एक युवक ओर कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद रटौल गांव हॉट स्पॉट केंद्र माना जा रहा है। प्रशासन अभी भी यहां के लोगों से पूछताछ करने में जुटा हुआ है।

एसडीएम राजपाल सिंह का कहना है कि रटौल गांव के अंदर डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। गांव को सील किया हुआ है। किसी को भी बाहर और अंदर जाने की इजाजत नहीं है। किसानों को छूट दी गई है। वहीं, गांव से सैकड़ों मजदूर गेहूं कटाई के लिए चोरी—छूपे हुए लगे है। ये प्रशासन और लोगों के लिए मुसीबत बन सकते है।

यह भी पढ़ेंः रमजान को लेकर दारुल उलूम देवबंदी बोले-नमाज अता करने के लिए पालन करें ये नियम