जानकारी के अनुसार, कोतवाली बडौत इलाके में बड़का रोड पर इकरा मस्जिद के पास कॉलोनी में रहने वाले उस्मान पर उसकी भांजी ने रेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इतना ही नही पीडि़ता का आरोप है कि उसकी मामी ने भी वारदात को अंजाम देने में उसका साथ दिया है। पीडि़ता नाबालिग हरियाणा के गन्नौर की रहने वाली है। वह अपनी नानी के घर आई हुई थी और उसका मामा उस्मान ओर उसकी मामी उसे अपने घर पर लेकर चले गये थे। पीडि़ता का आरोप है कि वह वह खाना खाकर सो रही थी। तो उसके मामा ने चाकू की नोक पर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसकी मामी ने बाहर से दरवाजा भी बन्द कर दिया था। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी।