
बागपत। बडौत में दो कोराना के संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एरिया को हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया है। मंगलवार से बडौत कस्बे के कुछ बाजारों को बंद कर दिया जायेगा। यहां एक सब्जी आढ़ती और उसका भतीजा भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।
जनपद में अभी तक कोरोना के 28 मरीज सामने आ चुके हैं। अच्छी बात यह भी रही है कि 24 मरीज ठीक हुए है और अपने घर लौट चुके है। जनपद के कोविड 19 अस्पताल खेकडा में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा है। जनपद में चार गांव सबसे पहले हाॅटस्पाॅट घोषित किए गए थे। जिसमें सभी ग्रीन जोन हो चुके हैं। 21 दिन तक इन गांवों में कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। लेकिन बडौत क्षेत्र में एक के बाद एक मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लैब टेक्नीशियन के बाद अब सब्जी मंडी के एक आढ़ती चाचा—भतीजे कोरोना संक्रमित पाए गए।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि कश्यप कॉलोनी को हाॅट स्पाॅट घोषित कर दिया है। सब्जी मंडी पर सख्ती कर दी गयी है। सब्जी मंडी में भी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया है कि बडौत की कश्यप गली को भी सील कर दिया है। साथ ही बडौत कस्बे का बाजार, विशाल सिनेमा के पास से लेकर बिनौली रोड फाटक तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। 26 मई मंगलवार से यह बाजार बंद रहेगा।
Updated on:
26 May 2020, 11:48 AM IST
Published on:
26 May 2020, 11:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.