25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमिश्नर ने पहले खुद चखा खाना खाना, फिर जरूरतमंद लोगों के लिए भिजवाया

पहले खुद किया खाना टेस्ट, फिर भिजवाया गरीबों के लिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 Apr 2020, 12:22 PM IST

20200406_170746.jpg

बागपत. देशभर में कोरोना वायरस महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को मेरठ मंडल की मंडलायुक्त अनिता मेश्राम बागपत पहुंची। यहां पर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में लॉकडाउन के दौरान हो रही लोगों की परेशानियों से निपटने और लोगों खाद्य सामग्री आदि समय से उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को सख्त दिशा-निःर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कॉविड - 19 अन्न बैंक की 6 गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी अन्न बैंक की गाड़ियों में खाद्य सामग्री भरी हुई थी, जिन्हें जरूरतमंद और असहाय लोगों तक जिले के अलग-अलग इलाकों में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में गरीबों का मसीहा बनकर उभरे सपा विधायक नाहिद हसन, ऐसे कर रहे हैं समाजसेवा

मंडलायुक्त ने जिले के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलिज में जरूरतमंद लोगों के लिए बनवाये जा रहे खाने को भी देखा कि खाने के जो भी पैकेट बनाए जा रहे हैं, उनमें क्या- क्या समान पैक किया गया है। इस मौके पर उन्होंने खाने को खुद खाकर उसका जायका भी लिया। उसके बाद ही खाने के पैकेटों को गरीबो में बांटने के लिए भेजा। मंडलायुक्त बताया कि मेरठ मंडल के जनपदों में कोरोना वायरस को लेकर हालात सामान्य हैं और लोगों को कोरोना से बचने के लिए खुद ही सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक मंडल में 121 कोरोना पीजिटिव आए हैं, जिनमें 58 नोएडा , 32 मेरठ, 23 गाजियाबाद, 3 हापुड़, 3 बुलन्दशहर और दो बागपत में कोरोना संक्रमित हैं।