4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई की प्रेमिका की छूपाई यह सच्चाई तो आरोपियों ने दे दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में अपहरण के बाद ई-रिक्शा चालक मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jan 2019, 12:16 PM IST

murder

भाई की प्रेमिका की छूपाई यह सच्चाई तो आरोपियों ने दे दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

बागपत. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में अपहरण के बाद ई-रिक्शा चालक मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार अगवा लड़की के बारे में कोई जानकरी न देने पर मोहित की हत्या की गई है, जबकि आरोपियों का कहना है कि लड़की को अपहरण करने में मृतक ने अपने भाई की सहायता की थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 3 जनवरी को कोतवाली बड़ौत क्षेत्र की कांशीराम आवास कालोनी से तमंचे के बल पर अपहरण कर मोहित पुत्र मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी अजय उसके पिता लोकेंद्र व एक अज्ञात के विरूद्ध कोतवाली बड़ौत में हत्या को मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसपी के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपने तीसरे साथी का नाम दीपक पुत्र रमेश बालियान निवासी सौरम गोला बताया। वह कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के गांव लुहारी में अपनी मौसी के पास रह रहा था। उसकी मौसी स्पोटर्स एकेडमी चलाती है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व खेड़की गांव से एक लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। लड़की का प्रेमी मृतक का छोटा भाई है। लड़की के परिवार वाले का कहना है कि मोहित व उसके पिता को लड़की के बारे में पता था लेकिन वह लड़की के बारे में बता नही रहे थे। इस लिए उन्होंने मोहित की हत्या की है। दूसरी ओर एक आरोपी का कहना है कि लड़की को भगाने में मोहित ने अपने भाई की सहायता की थी और वह उन्हें अपनी रिक्शा में बैठकर छोड़कर आया था। मृतक व आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मृतक रिश्ते में अजय का मामा लगता है।