बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के डासना निवासी 45 वर्षीय युनूश पुत्रं बुन्दा और असलम पुत्रं जबरूदीन गुरुवार को रटौल गांव मे अपने रिश्तेदारी में शकील के यहां अपनी बहन को घरेलू समान देने आये थे। दोपहर बाद दोनो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें से बाईक द्वारा वापस डासना लौट रहे थे। जैसे ही वह सरफाबाद गांव के समीप पहुंचे तो रेत पर बाईक फिसल गई और डिवाईडर से जा टकराई। जिसमें युनूश पुत्र बुन्दा एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि असलम घायल हो गया।