26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री आवास योजना में भाकियू ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अपात्रों को दे दिया यह लाभ-देखें वीडियो

—प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधलेबाजी का आरोप लगा है —विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय पर धरना दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Feb 2019, 3:40 PM IST

bku

प्रधानमंत्री आवास योजना में भाकियू ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अपात्रों को दे दिया यह लाभ-देखें वीडियो

बागपत. प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधलेबाजी का आरोप लगा है। डूडा कार्यालय में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रिश्वतखोरी के आरोप लगाए है। विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय पर सोमवार को धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ताला लगाकर अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे परियोजना अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। भाकियू नेताओं का कहना है कि उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: शादी में डीजे को लेकर सांप्रदायिक तनाव, दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी, 12 से अधिक घायल

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डूडा कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए धरना दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। अपात्रों को मकान के लिए चयन किया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरकारी कर्मचारी, जमींदार, परिवार में सभासद जैसे लोगों को चयनित किया गया है। जिन लोगों की प्रथम किश्त आ गई है, लेकिन वे दूसरी किश्त का इंतजार कर रहे है। इसके कारण आवास अधूरे है। उन्होंने आरोप लगाए है कि विभागीय कर्मचारी 30 हजार से 50 हजार रुपये की मांग कर रहे है। पात्र लोग मकान के लिए दो-तीन वर्षों से चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

रामकिशोर, बीना, कृष्णा वर्मा, शकुंतला देवी, सावित्री, आरिफ, दीपाली, महावीर, जावेद, मुकेश देवी, मुकेश, रामेश्वरी, रेखा, रामवीर, रेशमा, इदरीश आदि ने बनाए तोे मकान के लिए दो वर्षों से विभाग के चक्कर लगा रहे है, लेकिन आज तक योजना में शामिल नहीं किया गया है। जिसके चलते भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना डूडा आॅफिस पर धरना दिया। हंगामा बढ़ने पर परियोजना अधिकारी डूडा रजनी पुंडीर पहुंची। उन्होंंने कार्यकर्ताओं कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर चौधरी इंद्रपाल सिंह, तनवीर अहमद, ठाकुर चमन सिंह, मोनू राणा, हिम्मत सिंह, प्रदीप गुर्जर, हितेश, सफीक अहमद, अतीक अहमद, सोनू चैहान, दीपक राणा, बीना, रेशमा, जुबैदा, शमा, रेखा, शहजादी, दिलशाना, मधु, पूनम, शहजादी, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS:'उप मुख्यमंत्री' की मां यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!