19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: बाहरी लोगों के आने पर लगी रोक, युवा बन रहे दूसरों के लिए मिसाल

Highlights . जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अलर्ट हुए ग्रामीण . वॉलिंटियर की टीम बनाकर रोक कर रहे बहारी लोगों को. ग्रामीणों का कहना है कि वायरस संक्रमित कोई भी बाहरी आ सकता है  
2 min read
Google source verification
bagpat.jpg

बागपत। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद ग्रामीण अलर्ट हो गए हैं। कई गांव के लोगोंं ने वॉलिंटियर की टीम बनाकर अन्य लोगों को जागरुक कर रहे हैं। साथ ही गांव में आने वाले लोगों पर भी नजर रख रहे है। खेकड़ा तहसील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में शनिवार को बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि वायरस संक्रमित कोई भी बाहरी आ सकता है। साथ ही अन्य लोगों को भी बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: घर वापस लौट रहे लोगों की मदद के लिए तैयार किए शेल्टर होम, 1 हजार रुपये भी देने किए शुरू

बागपत जनपद की खेकड़ा तहसील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के लोग देश के अन्य लोगोंं की तरह लॉकडाउन का पालन कर रहे है। वहीं, वॉलिंटियर्स की एक टीम भी बनाई है। यह ग्रामीणों को जागरुक कर बाहर से आने वाले लोगों को गांव में घूसने पर रोक लगा रही है। गांव के सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी लोग संक्रमित हो सकता है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है। लिहाजा गांव को सुरक्षित रखना बड़ी जिम्मेदारी है।

साथ ही ग्रामीण प्रशासन और दुकानदारों से मिलकर जरुरी सामान की पूर्ति भी कर रहे हैं, ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो, प्रशासन के सहयोग से प्रशासन द्वारा जारी किए गए रेट्स के अनुसार ही सामान मुहैया करा रहे है। यहां दुकानें सुबह 7 से 10 और शाम को 5 से 7 बजे तक खोली जा रही है। एसडीएम खेकड़ा के दिशा—निर्देश पर वॉलिंटियर की टीम बनाई गई है। इस टीम में विनोद, रिंकू, राहुल, अभिषेक, अरुण, मयंक, अतुल, विकास, अजय, पिंनु, दीपक, निकुंज, सोनू, गुड्डू, श्रवण, सुमित, अजय, संदीप, बबलू, गौरव, मुजीब सचिन आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: यह है मददगार पुलिस, लोनी में फंसे 20 परिवार के पास राशन लेकर पहुंची पुलिस