बागपत. पुलिस ने छपरौली के गांव हेवा के अजीत हत्याकांड़ का खुलासा करने का दावा किया है। पिता के गलत आचरण से परेशान होकर बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पिता की हत्या कराने के लिए बेटी ने 4 लाख रुपये की सुपारी देना भी तय किया था। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी अभी तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।