बागपत. कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले गांव सरूरपुर कला में हुई बालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि थप्पड़ मारने के विरोध में बच्चे ने आरोपी के ऊपर पत्थर उठाकर फेंक दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दूसरी मंजिल पर ले जाकर चुन्नी से फांसी लगाकर चैखट पर लटका दिया।