7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागपत
Video: सीट बेल्ट की जगह यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने काट दिया हेलमेट का चालान, थाना प्रभारी ने दी ये सफाई
Play video

Video: सीट बेल्ट की जगह यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने काट दिया हेलमेट का चालान, थाना प्रभारी ने दी ये सफाई

Highlights वाहनों के चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट दिखने पर दरोगा ने रोका था कार सवार कार की जगह युवक का काट दिया बिना हेलमेट का चालान थाना प्रभारी ने बताया शख्स ने पुलिस को बदनाम करने के लिए किया ऐसा

Google source verification

बागपत

image

Nitin Sharma

Sep 25, 2019

बागपत। एक सितंबर से New Motor Vehicle Act लागू होने के बाद हर दिन बड़े और अनोखे चालान को लेकर अलग अलग जगहों की पुलिस सुर्खियों में है। इसमें यूपी पुलिस का नाम भी शामिल है। इसकी वजह यूपी के बागपत में यूपी पुलिस के दरोगा द्वारा कार सवार का सीट बेल्ट की जगह हेलमेट का चालान काट दिया। चालान काटने के बाद पीडि़त ने तुरंत इसकी जानकारी ट्वीट पर प्रदेश सरकार से लेकर पुलिस मुखिया डीजीपी को दी। वहीं इस संबंध में थाना इंचार्ज से जब जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि शख्स ने पुलिस को बदनाम करने के लिए ऐसा किया।