आपको बता दें कि बीती 4 नवंबर 2016 को शाम के समय दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन में बड़का रेलवे हाल्ट के नजदीक एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। चलती ट्रेन में हत्या से सनसनी फैल गई थी। इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। किसी तरह यात्रियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस पूरे प्रकरण में एक यात्री की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गयी थी, जिसकी पहचान शामली जनपद के मलाडी गांव के रहने वाले अश्वनी के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर शव को उतार लिया था और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी थी।