25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के बाद आरएलडी ने भी जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, बागपत से नहीं लड़ेंगे Jayant Chaudhary

RLD Candidate List: एनडीए गठबंधन में शामिल आरएलडी ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। ये सीटें हैं बागपत और बिजनौर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 4 Mar 2024, 7:35 PM IST

RLD Candidate List

RLD Candidate List

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा (BJP) और आरएलडी (RLD) में लोकसभा सीटों को लेकर फाइनल बात हो गई थी। जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की पार्टी आरएलडी को बागपतऔर बिजनौर लोकसभा सीट मिली थी। भाजपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। वहीं, आज बीजेपी (BJP) की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल यानी आरएलडी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

दरअसल, आरएलडी को उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन कर दो लोकसभा सीटें मिली थीं। ये सीटें हैं बागपत और बिजनौर। इन दोनों सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर की है।

यह भी पढ़ें: ओपी राजभर फिर बदलेंगे पाला! बगावती मूड में दिखे, सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी का खुलकर किया विरोध


राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में बागपत से राजकुमार सांगवान अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने विधान परिषद की भी एक सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने गठबंधन में एक विधान परिषद की सीट भी आरएलडी को दी है। इस पर आरएलडी ने योगेश चौधरी प्रत्याशी बनाया है।