4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारदार हथियार से मछली पालन केंद्र के नौकर की हत्या, शव के टुकड़े कर फेंके

बागपत में हत्याओं का दौर जारी है। कुछ दिन पहले दुसहसिक तरीके से एक फार्मेसिस्ट की हत्या कर दी गयी थी। उसके हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा। अब एक और हत्या से जिला दहल गया है।
2 min read
Google source verification
baghpat.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक मछली फार्म केंद्र में एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी। घटना गुरुवार देर शाम की है। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटनास्थल का नजारा दिल दहला देने वाला था। चारों ओर खून फैला था और शव के टुकड़े कर फेंके गए थे।

यह भी पढ़ें : SBI ने शुरु किया शानदार स्कीम, बैंक में जमा करें घर में रखा सोना, पाएं ब्याज

धारदार हथियार से की गई हत्या

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सिंघावली अहीर थानांतर्गत पिलाना इलाके में हुई। पिलाना स्थित मछली पालन केंद्र पर रह रहे नौकर सुभाष की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। सुभाष मूल रुप से बुलंदशहर जिले का रहने वाला था। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का शव क्षत-विक्षित हालत में पड़ा देखा गया। मृतक के शव के टुकड़े किए हुए हैं। मछली पालन केंद्र के मालिक मित्रसेन पुत्र बलवन्त वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। बताया गया कि उनके बेटे यहां मछली पालन केंद्र की जिम्मेदारी को संभालते हैं।

जघन्य तरीके वारदात को दिया अंजाम

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी के अनुसार सुभाष की हत्या बुधवार रात को हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और बाकी सबूत एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उसको देखकर तो यही लगता है कि हत्या बहुत ही जघन्य तरीके से की गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मोनालिसा ने अपनी अदाओं से धड़काया फैंस का दिल, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग