4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोनालिसा ने अपनी अदाओं से धड़काया फैंस का दिल, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

मोनालिसा भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा के कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2 min read
Google source verification
monalisa.jpg

नोएडा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मोनालिसा अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। एक्ट्रेस कभी समंदर किनारे की तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो कभी स्वमिंग पूल की। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पिंक ड्रेस में अपनी प्रिटी सी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में खुले बालों के साथ एक्ट्रेस का क्यूट सा अंदाज देखने को मिल रहा है। मोनालिसा की ये तस्वीरें फैंस के बीच धमाल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर फैंन बोला- थोड़ी पतली हो जा…

फैंस पर चलाती हैं अदाओं का जादू

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी अदाओं का जादू फैंस के ऊपर चलाती रहती हैं। एक्ट्रेस की जब भी कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं, तो वो छा जाता है। मोनालिसा इन दिनों अपने शो नजर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। नजर 2 में एक बार फिर से मोनालिसा का डायन वाला रूप फैंस को देखने को मिलेगा।

मोनालिसा को बहुत ही पसंद फोटोग्राफी

मोनालिसा भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा के कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा को डांस करना और फोटोग्राफी बहुत ही पसंद है। मोनालिसा मूल रुप से बंगाली की रहने वाली हैं और उन्होंने कोलकाता से अपनी पढ़ाई की है।

भोजपुरी के साथ ही अब हिंदी जगत में छाईं

आपको बता दें कि मोनालिसा का शो नमक इश्क का बंद होने की कगार पर है। मोनालिसा का जलवा अब वेब सीरीज में दिखाई देने जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के बाद मोनालिसा इन दिनों हिंदी जगत में छाई हुई हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिया ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- ‘एक दम कड़क’