वहीं, बागपत जनपद में भी 17 नेपाली सहित चार राज्यों के 114 जमाती बडौत क्षेत्र की कई मस्जिदों में ठहरे हुए है। जिसकी जानकारी होने के बाद प्रशासन सभी की जांच कराकर अलग-अलग मस्जिदों में ठहराकर उनको क्वॉरेंटाइन करने का कार्य कर रहा है। जिले के छपरौली कस्बा, राठोडा गांव सहित बडौत शहर में कई स्थानों पर असम पश्चिम बंगाल और बिहार सहित दिल्ली राज्यों की 4 जमाते आई हुई थी। जिसमें लगभग 45 लोग शामिल थे, लेकिन इन जमात ने लॉकडाउन के बाद प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी। निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक कार्यक्रम में जुटे लोगों को कोरोना संक्रमण से पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बागपत जनपद में भी मस्जिदों और मदरसों की तलाश कर जमातीयों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया गया।