2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में सोलर ऊर्जा से लैस होंगी पानी की टंकियां, पेयजल की किल्लत से मिलेगी निजात

लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी ने बताया कि चार गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर टंकियों का निर्माण कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Oct 2021, 4:05 PM IST

solar_pump.jpg

बागपत. पानी आज की सबसे बड़ी समस्या है। क्योंकि कुछ इलाकों में स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाता है। जिसका सीधा असर वहां रहने वाले लोगों की सेहत पर पड़ता है। जिसके चलते बागपत जिले के चार गांवों बरवाला, सिलाना, चांदनहेड़ी और शेरपुरा में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सोलर टंकियों की शुरुआत की गई है। इन चारों गांवों में 12 टंकियां लगाई गई हैं। जिनसे गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें : कहीं निर्दोष की गई जान, तो कहीं बदनाम हुआ पुलिस महकमा

66 लाख रुपये में हुआ टंकियों का निर्माण

बता दें कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लघु एवं सिंचाई विभाग की ओर से जिले के बरवाला, सिलाना, चांदनहेड़ी व शेरपुर गांवों में तीन-तीन सोलर टंकियों का निर्माण कराकर सप्लाई शुरू कराई गई है। जिसके चलते चारों गांवों में 12 टंकियों के निर्माण 66 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसके साथ ही एक टंकी के निर्माण में साढ़े पांच लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। गांवों में सोलर टंकी निर्माण से वहां रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही पहले ग्रामीणों को पानी के लिए हैडपंपो से पेयजल लाना पड़ता था, लेकिन अब उससे छुटकारा मिल जाएगा।

टंकी निर्माण से होगी पेयजल की समस्या दूर

वहीं लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी ने बताया कि चार गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर टंकियों का निर्माण कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है। इससे पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : चौधरियों की इस बेल्ट में बच्चों की नाक पर बैठा गुस्सा, जरा सी बात पर छोड़ देते हैं घर