बगरू की पहली विधायक है गंगा देवी: 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई बगरू सीट से पहली बार कांग्रेस पार्टी ने गंगा देवी को टिकट दिया जिसमें जहां गंगा देवी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2013 में पार्टी ने उनको टिकट नहीं देकर परिवार में ही उनके देवर डॉ. प्रहलाद रघु को टिकट दिया लेकिन वो भाजपा के कैलाश वर्मा के सामने चुनाव हार गए। इसके बाद 2018 में पार्टी ने दूसरी बार गंगा देवी को टिकट देकर भरोसा जताया था, जहां गंगा देवी ने जीत हासिल की थी।