विरोध, लेकिन मोदी व कमल फूल पर कर रहे प्रचार
चित्तौड़गढ़ और झोटवाड़ा सीट पर प्रत्याशी का विरोध हो रहा है। चित्तौड़गढ़ में मौजूदा विधायक व दावेदार चन्द्रभान सिंह आक्या ने अपना चुनाव कार्यालय शुरू किया, तो प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो और कमल के फूल का चिह्न लगाए रखा। प्रदर्शन के दौरान भी यही स्थिति रही। जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर भी पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने गुरुवार को रैली निकाली और इस दौरान उन्होंने भी पीएम मोदी व कमल के फूलके बैनर तले ही जनता के बीच पहुंचे। इससे दोनों ही सीट पर यह स्थिति चर्चा का केन्द्र बनी हुई है।