विधालय को सामग्री भेंट
फतेहपुरा पंचायत स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फ्रांसीसी ग्रुप बीएनवेनुए ने विधालय को सामग्री व शौचालय नवीनीकरण के लिए सहायता राशि प्रदान की। संस्था प्रधान कैलाश चंद आर्य ने बताया कि ग्रुप ने कम्प्यूटर-प्रिंटर, फर्नीचर, क्रिकेट किट व शिक्षण सामग्री भेंट की। इस दौरान विजेंद्र कालरा, सुभाष चतुर्वेदी, मनोज अटल, अजय सैनी, कैलाश जाट, मदन सैनी, मोहन शर्मा, सुशील शर्मा मौजूद रहे।