31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक अल्पेश का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ ईनाम की घोषणा?

महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड नामक संगठन ने जिले भर में लगाए ऐसे पोस्टर्स।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:03 PM IST

bahraich

कांग्रेस विधायक अल्पेश का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ ईनाम की घोषणा?

बहराइच. गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों को मारपीट कर उन्हें वहां से भगाने का मामला इन दिनों चर्चा में है। वहीं इस मामले से चर्चा में आए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के खिलाफ यूपी और बिहार के लोगों में गुस्सा जबरदस्त है। अल्पेश के खिलाफ गुस्सा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपया ईनाम देने की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा की है यहां के एक संगठन ने।
महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड नामक संगठन ने विधायक अल्पेश ठाकोर का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए हैं। वहीं पोस्टर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने तत्काल ही इस सभ्ज्ञी जगहों ने इस तरह के पोस्टर्स को हटा दिया है। इसके साथ ही ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं
महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड का खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले भवानी ठाकुर ने बताया कि ठाकोर और उनके साथी राक्षसी प्रकृति के हैं। यह लोग वहां पर दबे-कुचले गरीब मजदूरों से मारपीट कर कायरता दिखा रहे हैं। ठाकोर तथा उसके साथी लोग देश तोडऩे का काम कर रहे हैं और इसके विरोध में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। भवानी ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ठाकोर के सिर पर एक करोड़ रुपये का ईनाम रखा है। बहराइच में इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। अगर ठाकोर गुजरात से बाहर नहीं निकलेंगे तो लोग गुजरात पहुंच कर उनका सिर काट लाएंगे।

पुलिस ने गंभीरता से लिया है
एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे पोस्टर चस्पा होने की बात सोशल मीडिया पर आ रही है। इसे गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी तथा असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने से रोकने हो हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ठाकोर के संबंध में की जा रही ऐसी टिप्पणी किसी भी तरह वैधानिक नहीं कही जा सकती। समाज में वैमनस्यता न फैलने पाए, इसलिए जिले के सभी थानों से ऐसे पोस्टर हटाने को कहा गया है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टर लगाने वाले वैसे तो अभी पुलिस से दूर हैं लेकिन वहीं पोस्टर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों में काफी रोष है। वहीं पुलिस भी इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर पोस्टर कौन लगवा रहा है और यह पोस्टर कहां से आर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश