14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्जन भर बदमाशों ने व्यापारी के घर में की 10 लाख की लूट, भाजपा नेता पर डाका डलवाने का आरोप, देखें वीडियो

पीड़ित परिवार ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी पर डकैती डलवाने का संगीन आरोप लगाया है...

2 min read
Google source verification
bahraich crime news

दर्जन भर बदमाशों ने व्यापारी के घर में की 10 लाख की लूट, भाजपा नेता पर डाका डलवाने का आरोप

बहराइच. थाना सुजौली क्षेत्र में सरिया-सीमेंट व्यापारी के घर में एक दर्जन बदमाशों ने करीब 10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी पर डकैती डलवाने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़ित ने कहा कि तीन दिन पहले ही भाजपा नेता उसे धमकी दी थी कि तुम्हारे पास पैसे की जो गर्मी है, उसे बहुत जल्दी निकाल देंगे।

थाना सुजौली इलाके में सरिया सीमेंट का व्यापार करने वाले पवन कुमार गुप्ता नाम के एक व्यापारी के घर में एक दर्जन असलहाधारी डकैतों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान डकैतों ने मेंथा ऑयल और हल्दी की बिक्री की रकम के साथ ही दुकान के संचालन के लिये रखे लगभग 6 लाख की नगदी व 4 लाख के जेवर लूट ले गये। आहट पाकर रात करीब तीन बजे के आसपास जब घरवालों की नींद खुली तो घर में घुसे डकैतों और व्यापारी के घरवालों से आपस में जमकर मार पीट हुई। इस दौरान घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश का असलहा, कारतूस व एक चाकू वहीं छूट गया। घटना की भनक लगते ही घटना स्थल पर पहुंची थाना सुजौली की पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

डकैतों से हुई हाथापाई
थाना सुजौली क्षेत्र के ग्राम चफरिया बाजार के रहने वाले व्यापारी पवन कुमार गुप्ता पुत्र रमेश कुमार के घर बीती रात करीब 3 बजे के आसपास असलहाधारी डकैतों ने डाका डालकर लगभग 10 लाख के सामान व नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। डकैत व्यापारी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लूट की घटना को अंजाम देकर भगाने लगे। घरवाले छत पर सोये थे। अचानक आहट पाकर नींद खुली तो घरवाले अंदर दौड़ पड़े। उन्हें देखते ही 10-12 लुटेरे भागने लगे। पीड़ित व्यापारी पवन द्वारा उन्हें ललकारा, जिससे मौके पर एक डकैत से पवन की हाथापाई होने लगी। तभी पवन गुप्ता के बड़े भाई पंकज मौके पर आ पहुंचे। लुटेरे ने अपने आप को गिरता देख असलहा निकालकर पवन गुप्ता पर हमला करने का प्रयास किया। पवन गुप्ता के बड़े भाई ने पीछे से हमलावर को दबोच लिया। हाथापाई के दौरान बदमाश का असलाह वहीं गिर गया। बदमाश असलहा छोड़कर फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
पवन गुप्ता के मुताबिक, फरार बदमाश के पास से एक असलहा एक जिंदा कारतूस एक चाकू बरामद हुआ है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने घटना से तीन दिन पहले उनको धमकी दी थी कि तुम्हारे पास पैसे की जो गर्मी है, उसे बहुत जल्दी निकाल देंगे। आरोप लगाने वाले पीड़ित व्यापारी पवन कुमार के द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्थानीय भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी को नामजद करते हुए कई अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना सुजौली पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

देखें वीडियो...

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग