बहराइच. जिले की नानपारा विधानसभा सीट से BSP के पूर्व विधायक रह चुके वारिस अली की संदिग्ध परिस्तिथियों में नानपारा मिहीपुरवा रोड पर बनी उनकी कई एकड़ की जमीन पर बनी हवेली के अंदर स्थित तालाब में डूबकर हुई पूर्व विधायक के मौत की खबर से इलाके में सनसनी का माहौल छा गया। मृतक विधायक के परिजनों का कहना है कि कोठी के पीछे बने तालाब में मछलियों को चारा डालने के दौरान पैर फिसलने से पूर्व विधायक की मौत होना बता रहे हैं।लेकिन किसी को ये पता नहीं कि पूर्व BSP विधायक वारिस अली ने अपनी मौत से पहले ही अपनी फेसबुक वॉल पर घटना के चार दिन पूर्व यानी 4 जुलाई 2018 को समय 10 बजकर 43 मिनट पर अपनी तस्वीर के साथ शायराना अंदाज में मौत का राज कुछ इस तरह बयाँ किया था...."ज़िंदा रहने के लिये भी आज मरना जरूरी है,कि ये दुनियाँ लाशों की शौकीन हो गयी है ! आंखें बंद करके तमाशा देख रहा है इंसान,इंसानियत जैसे ज़मीन के अंदर सो गयी है !...आपका वारिस अली E. x विधायक। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं न कहीं पूर्व विधायक को अपनी मौत का अंदाजा काफी पहले ही आभास हो गया था। शायद इसी वजह से पूर्व MLA वारिस अली ने कहीं न कहीं अपना दर्द शायराना अंदाज में fb वाल पर साझा किया था। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।इसका साक्षात प्रमाण खबर के साथ पूर्व विधायक द्वारा पोस्ट की गई उपरोक्त fb वाल की स्क्रीन शाट साफ गवाही दे रही है।