बहराइच. योगी सरकार के राज में भी दबंगों का राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी का नतीजा है एक भाजपा नेता व RTI कार्यकर्ता की मौत के घाट उतार दिया है। मामला थाना रामगांव क्षेत्र के आढ़ीपुर गांव का है जहाँ के रहने वाले मिंटू लोधी नाम के एक भाजपा नेता की गांव के दबंगों ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को बोरी में डाला और एक डॉक्टर के प्लाट में गड्ढा खोदकर उसे जमीन में गाड़ दिया। पीड़ित परिजनों को इसकी भनक तब लगी जब मृतक मिंटू लोधी की लाश RTO ऑफिस के पास से एक डॉक्टर के प्लाट में नींव के अंदर से बरामद हुई।