29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति की सबसे बड़ी खबर, भाजपा नेता की आंख फोड़कर दर्दनाक हत्या, जानकारी से पार्टी में मचा हड़ंकप

-दो दिन से था मृतक लापता, पत्नी का आरोप हत्या कर शव को हत्यारों ने छुपाकर था रखा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Jul 2019, 2:26 PM IST

bahraich

राजनीति की सबसे बड़ी खबर, भाजपा नेता की आंख फोड़कर दर्दनाक हत्या, जानकारी से पार्टी में मचा हड़ंकप

बहराइच. जिले में ताबड़तोड़ हत्या का सिलसिला जारी है। आम इंसानों की बात छोड़िए यहां भाजपा (BJP) नेताओं की जान महफूज नहीं। ताज़ा मामला थाना हुजूरपुर इलाके के भंगहा गांव के डॉक्टरपुरवा निवासी BJP बूथ प्रमुख परमानन्द निषाद उर्फ लल्लू की हत्या से जुड़ा हुआ है। जिसका शव गांव में स्थित तालाब में उतराता मिला है। मृतक BJP नेता की दोनों आंखे फूटी हुई है और खून के निशान साफ गवाही दे रहे हैं कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से घटना को अंजाम देकर लाश को तालाब में फेंकने का काम किया है। यही नहीं मृतक के बदन पर गहरे चोट के निशान के अलावा खाल की परत जगह जगह से उधड़ी हुई बरामद हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कातिलों ने तेज़ाब जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का भी प्रयास किया है। वहीं मृतक के परिवारीजनों ने अगवा कर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिवारीजन पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि इस घटना को थानेदार ने काफी देर तक छुपाए रखा। CO से लेकर SP तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। जब मीडिया ने पूछताछ शुरू की तब जाकर एसपी सहित आला अफसरों को घटना की जानकारी हुई। इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जानिए, क्या है पूरा मामला

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव के डॉक्टर पुरवा निवासी परमानंद उर्फ लल्लू (35) पुत्र सोहन लाल निषाद 13 जुलाई की रात गांव से दो किलोमीटर दूर पासिनपुरवा में झोथई पुत्र कन्धई के घर निमंत्रण (बरही) में गया था। पड़ोसी चन्द्रभान निषाद ने बताया कि रात में कुछ लोग परमानन्द के कपड़ा व मोटरसाइकिल घर पर लाकर छोड़ गए। घरवालों ने सोचा कि शायद वो मछली पकड़ने वाले जाल को देखने गए होंगे। देर रात तक लापता युवक के न आने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। 14 जुलाई को जानकारी पयागपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुभाष त्रिपाठी के बेटे निशंक त्रिपाठी को दी गई। इस पर वह सक्रिय हुए। आनन फानन में एनडीआरएफ की टीम भी नदी व जलभराव वाले इलाकों में खोजबीन में जुट गई लेकिन लापता युवक का पता नहीं लगा।

इसके बाद परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। सोमवार सुबह लापता युवक का शव खोजबीन के दौरान तालाब में उतराता पाया गया। मृतक की दोनों आंखे फूटी हुई है। नाक से खून भी निकला है। परिवारीजनों ने युवक को अगवा कर हत्या करने के बाद शव को पानी में फेंक देने का आरोप लगाया है। परिवारीजन पोस्ट मॉर्टम के लिए शव को उठाने नहीं दे रहे है। एसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक का तालाब से गुमशुदा युवक का शव बरामद हुआ है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

बहराइच जिले में पिछले छह माह के अंतराल में तकरीबन 40 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है। पुलिस विभाग का डीसीएसबी रिकॉर्ड बहराइच के बिगड़े लाईन आर्डर की स्वयं गवाही दे रहा है। अपराध के ग्राफ़ की बात करें तो पिछले सालों की तुलना में मौजूदा साल में हत्याओं के ग्राफ का माइलेज काफी अधिक बढ़ा है। जिसका नतीजा ये है कि जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीटने वाली, व इनकाउंटर वाली योगी सरकार में आम आदमी को पुलिस सुरक्षा का दावा पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग