
मंदिर व कुएं की जमीन के विवाद को लेकर बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य ने मारी गोली
श्रावस्ती. गांव से दूध लेकर लौट रहे एक युवक को कुछ लोगों ने घेराबंदी कर उसे गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। युवक भिनगा थाना क्षेत्र के राजापुर का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों के खिलाफ भिनगा कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
काफी दिनों से था कुएं और मंदिर की जमीन पर विवाद
बता दें कि भिनगा थाना क्षेत्र के राजा पुरगांव का गांव में ही उनके पड़ोसी मालिक राम से कुएं व मंदिर की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद है। यह विवाद कई बार थाने तक भी पहुंचा था। लेकिन मामला वैसे ही पड़ा रहा। प्रतिदिन की तरह ही पारस राम गांव से दूध लेकर भिनगा बेचने के लिए आ रहा था। तभी विपक्षी सहित 6 लोगों ने रास्ते में घेरा बंदी कर उस पर फायर कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता ने घेराबंदी कर की मारपीट
घायल पारस राम द्वारा भिनगा कोतवाली में दिए गए तहरीर के अनुसार उसका भाई सुबह 7 बजे दूध लेकर बेचने आ रहा था। तभी रास्ते में काली मंदिर के पास गांव के ही विपक्षी जिला पंचायत सदस्य और बसपा नेता राम अभिलाष, मालिक राम, प्रताप, राजू व राकेश जो पहले से घेरा बंदी किये बैठे थे। उसने बताया कि इन लोगों ने उसके भाई को घेर लिया और इसी बीच राम अभिलाष ने गोली मार दी। गोली पारस राम के पैर में लगी, जिससे वह जमीन के गिर गया और उसके बाद सभी ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पारस राम को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बताते हैं कि घटना की जानकारी पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Published on:
20 Jul 2018 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
