SP ग्रामीण रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा से सटे थाने के बाबागंज चौकी के पास से रुपईडीहा थाने की पुलिस टीम ने नेपाल से तस्करी कर लायी गयी लगभग डेढ़ किलो चरस की खेप बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। नशे की ये बड़ी खेप दो शातिर कुख्यात तस्करों के कब्जे से उस वक़्त बरामद की गई है जब ये इसे नेपाल चरस की खेप लाकर देश के अन्य हिस्सों में भेजने की फिराक में थे.बताया जा रहा है की ये तस्कर बरामद की गई चरस को लखनऊ , दिल्ली, मुम्बई,कलकत्ता, शिमला सहित अन्य कई बड़े शहरों में सप्लाई करने की फ़िराक में थे की तभी पुलिस ने इन्हें रंगेहाँथ दबोच लिया। वही सीमा पर तलाशी के दौरान एसएसबी को एक तस्कर के पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई है इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब 70 लाख रुपये के आस पास आँकी गयी है। एसएसबी ने तस्कर सहित स्मैक को उस वक़्त बरामद किया जब नशे के सामान को भारत से नेपाल में ले जाने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान बरामद स्मैक की खेप सहित तस्कर को SSB की टीम ने रुपईडीहा पुलिस को सौंप दिया जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।