बहराइच. जरवल थाना क्षेत्र के उत्तरी कटरा निवासी एक युवक की बीते सवा साल पहले सऊदी अरब के दम्माम शहर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव सवा साल बाद शुक्रवार को सऊदी अरब से उसके पैतृक आवास पर पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा उत्तरी निवासी आमिर (24) पुत्र जलालुद्दीन दो साल पूर्व नौकरी करने सऊदी अरब के शहर दम्माम गया हुआ था। दम्माम शहर में स्थित एक होटल पर मृतक आमिर वेटर का काम कर रहा था। जहां आमिर के चचेरे मामा आबिद होटल पर मैनेजर थे। आमिर के पढ़े लिखे और अच्छी काबिलियत को देखते हुए होटल मालिक ने आमिर को होटल का मैनेजर बना दिया और उसके चचेरे मामा आबिद का डिमोशन कर वेटर बना दिया।