3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DGP ओपी सिंह ने पुलिस कर्मियों को दिया अल्टीमेटम, दिखाया कानून व्यवस्था रखने का काम

मौजूदा सरकार में पुलिस टीम ने बड़ी बेहतरी के साथ यूपी की कानून व्यवस्था को मेनटेन रखने का काम कर दिखाया है।

2 min read
Google source verification
DGP OP Singh gave ultimatum to police personnel in bahraich up

बहराइच. बार्डर के जिले बहराइच में कानून व्यवस्था की जमीनी पड़ताल करने आए यूपी पुलिस के मुखिया DGP ओपी सिंह ने बहराइच के पुलिस लाईन सभागार में रेंज के पुलिस अफसरों की बैठक करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बीते एक साल में पुलिस द्वारा किया गया क्राईम कंट्रोल का डाटा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों से कहीं ज्यादा बेहतर मौजूदा सरकार में पुलिस टीम ने बड़ी बेहतरी के साथ यूपी की कानून व्यवस्था को मेनटेन रखने का काम कर दिखाया है।

वर्दीधारियों को दिए साफ निर्देश

पुलिस महकमें में तैनात तमाम वर्दीधारियों को साफ निर्देश देते हुए बताया कि पुलिस विभाग में तैनात तमाम लोग अभी भी अपना बर्ताव सही नहीं कर रहे। पुलिस की वर्दी धारण करने वाले तमाम पुलिस कर्मी अभी भी लोगों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों को ताकीद करते हुए DGP ने बताया कि सूबे के सभी पुलिस अधीक्षकों को ये निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी पुलिस कर्मी की जनता के साथ अभद्रता की शिकायत सामने आए उसे सजा के तौर पर तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।पुलिस का गठन आवाम की सुरक्षा के लिये हुआ है न कि लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के लिए।

सेवा से डिसमिस करने का किया गया काम

उदाहरण देते हुए DGP ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा अभी हाल ही में शाहजहांपुर , बांदा, और गाजीपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता करने की तस्वीर सामने आने के बाद उन्हें सेवा से डिसमिस करने का काम किया गया है। वर्दी में नजर आ रहे हमारे हर एक पुलिस कर्मी के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है एक तरफ जहां क्राईम को कंट्रोल करना है तो दूसरी तरफ जनता का भरोसा जीतना हम सब की पहली जिम्मेदारी है।

सरहानीय कार्यों के बारे में दी गई जानकारी

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश स्तर पर किये गये एक वर्ष के सरहानीय कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 वर्ष में 3354 गिरफ्तारी, 2000 से ऊपर गिरफ्तारियां इनामी बदमाशो की की गई, कइयों को करना पड़ा मरणाशन, अब तक 6848 अपराधियो ने बेल कैंसिल कर न्यायलय की शरण ली, 13287 के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई.,2107 के विरुद्ध एन्टी रोमियो अन्तर्गत अभियोग दर्ज किए गए, जबकि लगभग 12 लाख को सचेत कर चेतावनी दे छोड़ा गया ताकि उनका करियर न बर्बाद हो सके,पुलिस की कार्यवाही की प्रतिक्रिया का समय 23 मिनट से 14 मिनट पहुंच चुका। डायल 100सेवा वाहनो का तय होगा रुट मैप, पुलिस को दोस्त पुलिस बनाने के लिये हर सम्भव कदम उठाने की दिशा में सहजहापुर में सिविलियन्स से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की गई।

होली के त्योहार से लिया जा सकता है कानून व्यवस्था का उदाहरण

प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण होली के त्योहार से लिया जा सकता है। जहां पिछली बार होली के त्योहार में 97 घटनायें हुई वहीं इस वर्ष मात्र 14 छुटपुट घटनायें भी हुई। यूपी इन्वेस्टर्स सम्मिट में इन्वेस्टर्स ने प्रदेश की पुलिसिंग को सराहा एवं अपना विश्वाश हमारे प्रति दिखाया।