27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भड़का सांप्रदायिक माहौल, ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की दी धमकी, भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित कई लोग घायल

भड़का सांप्रदायिक माहौल, ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की दी धमकी, भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित कई लोग घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 4 Jan 2019, 6:05 PM IST

bahraich

भड़का सांप्रदायिक माहौल, ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन की दी धमकी, भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित कई लोग घायल

बहराइच. जिले के कई थाना क्षेत्रों में हुई साम्प्रदायिक बवाल व आगजनी की घटना अभी पूरी तरह से ठंडी नहीं पड़ी की थाना फखरपुर इलाके में हिन्दू समाज की आस्था से जुड़े एक प्राचीन धर्म स्थल पर कब्जेदारी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जमकर बवाल काटने का ताज़ा मामला सामने आया है। जिसमें अराजक तत्वों ने धावा बोलकर भाजपा बूथ अध्यक्ष मूलचन्द्र सहित कई लोगों को मार मारकर लहूलुहान कर डाला।

पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि थाना फखरपुर के थानाध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक को कई बार मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसका नतीजा ये रहा कि पुलिसिया ढिलाही के चलते विशेष समुदाय के दबंगों ने एक जुट होकर कुड़ास पारा गांव में धावा बोलते हुए गांव के धार्मिक स्थल पर जबरन कब्जेदारी को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों पर पथराव करते हुये घायल कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों का आरोप है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वो सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर लेंगे। उनका कहना है कि जब योगी सरकार में हिन्दू समाज के लोगों को अपने धार्मिक स्थल पर पूजा करना अपराध है ,तो इससे बेहतर है हम सबको अपना धर्म परिवर्तन करना स्वीकार है।

घटना बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के कुड़ास पारा गांव की है। जहां पर स्थित प्राचीन सावित्री वट पूजा स्थल पर गांव के लोग काफी अर्से से पूजा अर्चना व कथा पाठ करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जेदारी की नीयत से गांव के विशेष समुदाय के लोग धर्मस्थल पर प्रतिबन्धित जानवरों के अवशेष फेंकने के साथ ही धार्मिक स्थल पर मैला फेंकने का काम करते हैं। यहीं नहीं जब गांव के लोग कथा पाठ करते हैं तो समुदाय विशेष के लोग पूजा पाठ में थूकने के साथ ही मैला फेंक कर विघ्न डालने का काम करते हैं और लोगों के ऐतराज जताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं । जिसकी शिकायत कई बार थाना फखरपुर के थानेदार से की गई लेकिन मौके पर जाने के बजाय थानेदार बड़ी घटना होने का मानो इंतजार करते रहे ।

जिसका नतीजा ये रहा कि गांव के लोग जब पूजा अर्चना करने धर्मस्थल पर पहुंचे तो गांव के दबंगों ने दौड़ा कर जमकर पिटाई की, और इससे भी जी नहीं भरा तो दबंगों ने हिन्दू बस्ती पर जमकर पथराव की बौछार की। जिसमें भाजपा बूथ अध्यक्ष मूलचन्द्र सहित तकरीबन आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए बहराइच के SP डॉ. गौरव ग्रोवर ने मौके पर पुलिस व PAC तैनात कर दी है। वहीं गांव में साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने वाले कई अराजक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।मौके पर तनाव की स्थित कायम है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग