10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वन विभाग की टीम ने शिकार करने आये तीन शिकारियों को जंगल से पकड़ा, एक बंदूक बरामद

वन विभाग की टीम ने शिकार करने आये तीन शिकारियों को जंगल से पकड़ा, एक बंदूक बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:45 PM IST

news

वन विभाग की टीम ने शिकार करने आये तीन शिकारियों को जंगल से पकड़ा, एक बंदूक बरामद

श्रावस्ती. जिले के जंगलों में आये दिन हो रहे जानवरों के शिकार के मामले को लेकर भिनगा रेंजर अशोक कुमार ने सभी बीट निरीक्षकों को अपने अपने बीट में गहनता से देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी थी। इसके बाद बीट आरक्षियों व वन दरोगा द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में मुखबिरों को लगाया गया था। सोमवार रात भिनगा रेंजर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शिकारी गुलरा के निकट जंगल में शिकार करने गए हैं जिनके पास बंदूक भी है इस पर रेंजर द्वारा डिप्टी रेंजर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

टीम में मौजूद वन दरोगा बलराम गौड़, प्रमोद पाल, वन रक्षक विपिन कुमार व शेष मणि मिश्रा ने भिनगा जंगल के गुलरा बीट के कक्ष संख्या 29 में बताए गए स्थान पर छापेमारी की जहां टीम ने घेरा बंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के ओझा पुरवा निवासी राम नारायण पुत्र पतिराम व राज कुमार पुत्र भगेडू व वक्स राम पुत्र सोमई के रूप में हुई।

जिनके पास से एक देशी भरुआ एक नली बंदूक, बारूद व टार्च तथा शिकार में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान जंगल से चीतल, व जंगली ***** शिकार करने की बात कबूली है। इन अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16), 9,29,31,39, 51 तथा 52 और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्जकर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। विदित हो कि विगत 18 अगस्त को भिनगा जंगल मे चीतल का शिकार हुआ था जिसमें तिरखा सहित अन्य लोगों से 1 लाख 60 हजार रुपये का प्रतिकर वसूला गया था इसी के बाद से वन कर्मियों द्वारा मुखबिरों को लगाया गया था।

वही इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी भिनगा अशोक कुमार कश्यप बताते हैं कि शिकारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो कोई भी अनाधिकृत रूप से जंगल में शस्त्र लेकर जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।