30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
करंट से चिपककर पति पत्नी की मौत, बच्ची घायल देखें वीडियो
Play video

करंट से चिपककर पति पत्नी की मौत, बच्ची घायल देखें वीडियो

करंट से चिपककर पति पत्नी की मौत, बच्ची घायल
Google source verification

बहराइच. जिले से एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर कोतवाली देहात इलाके में करंट की चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची घटना में घायल हो गयी।

ये घटना बीती रात तकरीबन 3 बजे के आस पास हुई, जब नवागढ़ी मोहल्ले के रहने वाले 34 वर्षीय किराना व्यापारी जुगुल किशोर और उनकी 32 वर्षीय पत्नी रिंकी की एक साथ करंट से चिपककर मौत हो गयी। पीड़ित परिजनों के अनुसार मृतक रिंकी ने जब रात के अंधेरे में अपने मकान का चैनल गेट खोलना चाहा तो चैनल में विद्युत करंट आ गया था। जिससे वह उससे चिपक गई , पत्नी की चीख सुनकर जब उनके पति जुगुल किशोर उन्हें छुड़ाने का प्रयास किए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। उसी समय मृतक की भांजी कुमारी सेजल ने भी छुड़ाने का प्रयास किया तो करंट के झटके से वो भी चोटिल हो गई जिसको इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल छा गया है।