6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफेद रेत का कारोबार जोरों पर, अवैध खनन कर ठेलिया और तांगा पर लाया जा रहा बालू

सफेद रेत का कारोबार जोरों पर, अवैध खनन कर ठेलिया और तांगा पर लाया जा रहा बालू

2 min read
Google source verification
doctor

सफेद रेत का कारोबार जोरों पर, अवैध खनन कर ठेलिया और तांगा पर लाया जा रहा बालू

श्रावस्ती. सोनवा थाना के लक्ष्मन नगर में राप्ती नदी से अवैध बालू खनन का धंधा जोरों से किया जा रहा है। अवैध बालू खनन माफिया मिलीभगत करके राप्ती नदी के किनारे के गांवों रामनगरा, नारायणपुर, बेदौरा व कसियापुर से ट्राली, ठेलिया, टांगा व साईकिल पर बोरियां में भरकर बालू ढोया है।


जिले में नए खनन पट्टे न होने व बालू की मांग को बढ़ता देख खनन माफियाओं ने अवैध बालू खनन करने का नया तरीका निकाला है। पहले बालू का अवैध खनन सिर्फ ट्रैक्टर ट्राली से किया जाता था मगर अब खनन माफियाओं ने एक नया तरीका निकाला है।

अब खनन माफिया क्षेत्रीय लोगों व अपने मजदूरों को लगाकर बालू लदी ठेलिया 50 रुपये प्रति चक्कर, 100 रूपये प्रति चक्कर तांगा व 50 रुपये प्रति चक्कर साइकिल वालों को देकर खनन कराया जा रहा है। यह सारा खेल प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। कई बार अवैध खनन में कार्रवाई भी हुई लेकिन बालू खनन के इस अवैध धंधे पर लगाम नहीं लग सका।

खनन माफिया बालू का अवैध खनन करके इसको नदी से कल्याणपुर, कचनापुर, बिशुना पुर, लालपुर, प्रहलादा, पकड़िया, लक्षमण नगर, चेतिया व खेराकलां आदि मार्गों से बाजार में ऊंचे दामों में तय दुकानों व तयशुदा ग्राहकों के पास पहुंचाते है।
लेकिन अभी प्रशासन इस खनन के कारोबार को रोकने में सफल नही हो पा रहा है।

वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार बहुत दिनों से चल रहा है। जब कोई इनको ऐसा करने से रोकने का प्रयास करता है तो यह लोग गाली व मारपीट पर भी आमादा हो जाते है। रात का समय होने के कारण व अवैध खनन करने वाले ज्यादा संख्या में होते है इसलिए गांव के सीधे लोग इनको कुछ भी कहने से कतराते है ।

अगर बात करें भिनगा थाना क्षेत्र की तो यहां भी प्रतिदिन गुलरा गांव के लोग नदी से बोरियो में बालू भरकर साइकिल पर लादकर हर दिन सुबह बाज़ार लाते है और 40 से 50 रुपये प्रति बोरी बालू बेचते हैं।

वही इस मामले में खनन अधिकारी सीपी जायसवाल बताते है कि छापेमारी की जाती है और कार्रवाई भी होती है।
मामला संज्ञान में आया है इन क्षेत्रो में भी छापेमारी कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाएगी।