
बहराइच. जिले की नानपारा विधान सभा से मौजूदा भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व सपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा द्वारा कोतवाली नानपारा में बैठकर पुलिस अफसरों की मौजूदगी में बहराइच जिले के पुलिस कप्तान जुगुल किशोर के खिलाफ की गई अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला वीडियो आम जुबान पर जमकर वायरल हो रहा है। आप को बता दें कि बहराइच के पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर के पाकीज़ा चरित्र के ऊपर उँगली उठाने वाले यही वो पूर्व विधायक हैं जो एक दलित सिपाही की पिटाई करने के मामले में जेल की सजा काटने वाले एक सजायाफ्ता हैं। जेल की सजा काटने के बावजूद पूर्व MLA की बेअंदाजगी का रवैया अभी पूरी तरह कायम है। जिसका जीता जागता प्रमाण कोतवाली नानपारा में उस समय दिखाई दिया जब पूर्व विधायक अपने खिलाफ कोतवाली नानपारा में लिखी गयी FIR की भनक पाते ही दल बल के साथ कोतवाली में आ धमके।
इस दौरान पूर्व विधायक कोतवाली में मौजूद CO सहित कई थाना इंचार्जों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों को अपने अर्दब में लेने के लिये SP जुगुल किशोर के चरित्र पर उंगली उठाते हुए आंव-बांव बकने लगे। सबसे बड़ी शर्म की बात ये है कि कोतवाली के अंदर मौजूद पुलिस महकमें के तमाम जिम्मेदार अफसरों ने अपने उच्चाधिकारी अफसर के खिलाफ बोल रहे पूर्व विधायक की जुबान को रोकने के बजाय उनकी बातों को सुनकर ठहाका लगाते नजर आए। ये ज्वलंत नजारा साफ दर्शा रहा है की जब रोम जल रहा था, तो नीरो बंसी बजा रहा था। माजरा कुछ यूं है बीते सोमवार की रात नानपारा क्षेत्र की चीनी मिल में अपने समर्थकों की गन्ना से लदी गाड़ियों को मिल के अंदर जबरन कराने की बात को लेकर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने मिल के सुरक्षा अधिकारी की दौड़ा दौड़ा कर जमकर पिटायी की थी।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नानपारा में आरोपी विधायक के खिलाफ संगीन धाराओं में नामजद FIR दर्ज की गई थी।अपने खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी होते ही पूर्व विधायक दिलीप वर्मा दल बल के साथ कोतवाली नानपारा में पहुँचे जहाँ उन्होंने CO नानपारा सहित कई थानाध्यक्षो की मौजूदगी में SP के खिलाफ जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में से किसी ने भी पूर्व विधायक की जुबान को रोकने का जरा भी प्रयास नहीं किया। पूर्व विधायक ने कोतवाली में भरी महफ़िल में कहा कि SP बहराइच का CUG फोन अक्सर महिला सिपाही उठाती है। जिससे साफ जाहिर होता है कि SP साहब का चरित्र गड़बड़ है। वहीं आरोपी पूर्व विधायक ने कहा कि बहराइच के पुलिस कप्तान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बनते हैं।इनकी शिकायत मोदी जी से करूंगा, योगी जी से कहकर पहले सस्पेंड कराउंगा, और फिर मोदी जी से अपील कर बर्खास्त कराउंगा।
Published on:
26 Apr 2018 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
