8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, इस चीज से उतारा था मौत के घाट

जिले के गिलौला इलाके में बीते दिनों मछली मारने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या हो गयी थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Shrawasti SP

Shrawasti SP

श्रावस्ती. जिले के गिलौला इलाके में बीते दिनों मछली मारने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या हो गयी थी। जिसका खुलासा आज गिलौला पुलिस ने किया। पुलिस ने आरोपी सहित आलाकत्ल हंसिया भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने हत्या के केस के खुलासे की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस को दी है। उन्होंने बताया कि बीते 7 अक्टूबर को गिलौला थाना इलाके में हुए हत्या के मामले में नामजद आरोपी पुत्तीलाल को गिलौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों बहराइच जिले के अब्दुल रहमान का पुत्तीलाल से मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था और विवाद में पुत्तीलाल ने अब्दुल रहमान को हसिया से वारकर मार दिया था जिसमे उसकी मौत हो गई थी। इसकी लिखित शिकायत अब्दुल रहमान के पिता रियासत ने पुलिस से की थी जिसमे आरोपी पुत्तीलाल को नामजद किया गया था और आरोपी तभी से फरार भी था।

वहीं पुलिस की जाँच पड़ताल में भी यह बात स्पष्ट हुई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और आज गिलौला पुलिस ने आरोपी पुत्तीलाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की निशान देही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पुत्तीलाल के खिलाफ धारा 302, 504, 352 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।