बहराइच. सीमावर्ती जिले बहराइच में बीते 9 दिसम्बर की रात शहर के डिगिहा चौराहे पर स्थित बन्धन गेस्ट हाऊस में नीतेश मिश्रा नाम के एक 30 वर्षीय युवक की खून से लतपथ मिली लाश की गुत्थी का राज कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने मृतक की लास्ट सेल्फ़ी की मदद से सुलझा लिया है। इस घटना कांड को अंजाम देने वाले तारिक और शाहिद नाम के दो शातिरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में पहुंचा दिया है जबकि इस कांड के मुख्य 2 अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।.इस सनसनी खेज हत्याकांड के खुलासे में मृतक की आखरी सेल्फ़ी पुलिस के लिये काफी सहायक सिद्ध साबित हुयी जिसके ज़रिये कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में कामयाब हो पाई.SP बहराइच जुगुल किशोर ने हत्याकाण्ड की वजह हाल ही में हुए निकाय चुनाव की रंजिश बताई जा रही है.फिलहाल इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड आशीष सिंह सहित एक अन्य साथी पुलिस के फंदे से फरार चल रहा है ।