
बहराइच. जैसे नारों की गूंज राम नगरी अयोध्या से लेकर देश के कोने कोने में बड़ी तेजी के साथ गुंजायमान हो रही है। इसी कड़ी में अयोध्या में मन्दिर निर्माण के शंखनाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर 25 नवम्बर को होने वाली विहिप की धर्मसभा के लिये देश के कोने कोने से जहां राम भक्तों का काफिला अयोध्या की तरफ बड़े जोश के साथ रवाना हो चुका है। वहीं बहराइच से भी राम मंदिर के समर्थन में हिन्दू संगठन से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम सैकड़ों बसों में सवार होकर अयोध्या की ओर चल पड़ा है। सभी राम भक्तों का कहना है कि धर्म संसद के जरिये अपनी आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाना है कि सारी बाधाओं को तोड़ते हुए हर हाल में मंदिर का निर्माण अयोध्या में जल्द से जल्द किया जाए। बहराइच से अयोध्या के लिये रवाना हुआ राम भक्तों का उत्साह जिले की सड़कों पर साफ नजर आ रहा है कि मंदिर निर्माण में हो रही लेट लतीफी को लेकर इनके जेहन में कितना आक्रोश भरा हुआ है ।