वहीं सुरक्षा एजेंसियों के कान तब खड़े हो गए, जब यह मैसेज लखनऊ के भी कई कॉलेजों के बच्चों के फेसबुक अकाउंट में देखे गए। सुरक्षा एजेंसियों ने इसका इनपुट भी पुलिस मुख्यालय को दिया था। इसके बाद लखनऊ के कॉलेजों में एहतियात के तौर पर जहां अवकाश घोषित किया गया। वहीं, दूसरी ओर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लखनऊ के कॉलेजों के बच्चों को अवकाश के दिन घर से बाहर न निकलने के लिए अभिभावकों को संदेश दिया था। वहीं बाहर से आने वाले उपद्रवियों के समूह में आने की तैयारी तो की गई, लेकिन इसका अंदाजा नहीं लगा कि वह दो या तीन के ग्रुप में भी आ सकते हैं। बाहर से आने वाले उपद्रवी अलग अलग समय से ट्रेनों और बसों से लखनऊ पहुंचे। यहां वह तितर-बितर हो गए। इसके बाद 19 दिसंबर की सुबह 10 बजे से इन उपद्रवियों का मूवमेंट होने लगा। दोपहर एक बजे के बाद परिवर्तन चौक पर इनका हुजूम था।