19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bahraich / सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, मोदी-योगी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, मोदी-योगी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रामक व झूठी बातों को फैला कर किसानों व आम जनता को गुमराह कर रही है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Jul 2018, 5:38 PM IST

SP leader Naresh uttam

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरा, मोदी-योगी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

श्रावस्ती. एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि योगी सरकार सभी मोर्चों पर असफल रही है। धान की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार अभी तक प्रदेश के गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करा सकी है। मोदी और योगी के शासन काल में किसानों का उत्पादन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हैं, जबकि पूंजीपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज माफ किया जा रहा है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रामक व झूठी बातों को फैला कर किसानों व आम जनता को गुमराह कर रही है। ऋण माफी के बाद किसानों के कर्ज की रिकवरी हो रही है। मंहगाई बढ़ रही है। बिजली का दाम दो गुना हो गया है, फिर भी बिजली नहीं मिल रही है।

एकता व अखण्डता को बिगाड़ रही सरकार
उन्होंने कहा कि कालाधन वापस लाने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार कालाधन तो नहीं ला सकी, लेकिन देश का सफेद धन मोदी राज में मोदी बन्धु लेकर भाग रहे हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में आर्थिक विषमता बढ़ी है। देश की 73 प्रतिशत पूंजी एक प्रतिशत लोगों के हाथ में पहुंच गई है। सामाजिक एकता व अखण्डता को बिगाड़ा जा रहा है।

जनता भाजपा से रूठ चुकी है
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल व योगी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में आम जनता को परेशानी ही मिली है। जनता भाजपा से रूठ चुकी है। इसका प्रमाण प्रदेश में हुए तीन लोकसभा व एक विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की करारी हार से मिल जाता है।

गठबंधन पर बोले
सपा-बसपा या अन्य दलों के गठबन्धन के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि यह काम पार्टी नेतृत्व का है। पार्टी समान विचारधारा वाले विभिन्न दलों से बात कर खाका खींच रही है।

लोकतंत्र के लिये मतपत्र से हों चुनाव
ईवीएम से हो रहे चुनाव के सवाल पर नरेश उत्तम ने कहा कि पार्टी का मानना है कि लोकतन्त्र को जिन्दा रखने के लिए देश में मतपत्र के माध्यम से चुनाव होने चाहिए। सपा संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को उठा रही है।

ये रहे मौजूद
सपा अध्यक्ष के साथ यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष, एससी एसटी आयोग के पूर्व सदस्य संजय विद्यार्थी व लखनऊ श्वविद्यालय के प्रो. सुधीर पवांर आदि नेता उनके साथ थे।

देखें वीडियो...