बहराइच. उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में चल रहे नगर निकाय के चुनावी महासमर में अपनी जीत हार का दांव आजमाने वाले तमाम दलों प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का फंडा लगातार आजमा रहे हैं। एक तरफ जहां इस चुनावी दंगल के अखाड़े में अपनी किस्मत का दांव आजमा रहे प्रत्याशियों की जीत का तमगा भारी बहुमत के साथ अपने खाते में लाने की जोर आजमाईस में C.M योगी आदित्यनाथ से लेकर सत्ताधारी पार्टी BJP के तमाम स्टार प्रचारक गली कूंचों की खाक छान रहे हैं। वहीँ सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी , शिवसेना सहित अन्य तमाम दलों के लोग मौजूदा समय में बिछी चुनावी बिसात पर अपना कब्ज़ा जमानें का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे।